अयोध्या: पुण्यतिथि पर याद किए गए चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाकियू नेताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन चलाने का लिया निर्णय

अमृत विचार, अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने सोमवार को सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान, मान-सम्मान व स्वाभिमान के लिए लड़ना सिखाया। यही कारण है कि आज देश का अन्नदाता सिर उठा कर जी रहा है। उन्होंने बताया कि भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर भाकियू नेताओ व कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती के साथ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया हया है। 

इसके अलावा मिल्कीपुर, सोहावल व रुदौली,  तहसील में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने संस्थापक अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण का उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मध्यांचल प्रदेश सचिव सूर्यनाथ वर्मा, राम गणेश मौर्य, भागीरथ वर्मा, महेंद्र वर्मा, रामप्रताप गुप्ता, रंजीत गोरी ,सती प्रसाद वर्मा, जगदीश यादव, मस्तराम वर्मा, बैजनाथ निषाद, जितेंद्र कुमार, देवी प्रसाद वर्मा, गब्बर गोस्वामी, तुलसीराम गोस्वामी, संतोष वर्मा, राम अवध किसान, राम जगत यादव, लक्ष्मी देवी, राधा देवी, शीला देवी सहित कई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  अयोध्या: पहले मास्टर साहब सीखेंगे योग फिर बच्चों को करेगें प्रशिक्षित

संबंधित समाचार