VIDEO : पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के खिलाफ प्रदर्शन, भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली तो अब इमरान विरोधी राजनीतिक दल एक मंच पर आ गए हैं। पीडीएम ने इमरान की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं उग्र भीड़ ने वहां अपना डेरा जमा लिया है।

पीडीएम कार्यकर्ता मुख्य द्वार से कूदकर सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश करने की कोशिश करते भी देखे गए हैं। प्रदर्शन के दौरान लोग इमरान खान के खिलाफ नारेबाजी करते भी नजर आए। पीडीएम का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की रिहाई का आदेश देकर पूर्व कैदी को 'अनुचित सुविधा' प्रदान की है।

बता दें कि पीडीएम ने रविवार को ही सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना देने का ऐलान किया था। इसके बाद पीडीएम प्रमुख मौलाना फजल की शाहबाज शरीफ सरकार के साथ दो दौर की बैठक भी हुई लेकिन जगह बदलने पर सहमति नहीं बन। जिसके बाद आज पूर्व निर्धारित स्थान पर धरना शुरू हो गया।

 वहीं इमरान खान ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, सरकारी भवन में आगजनी या गोली लगने से निहत्थे प्रदर्शनकारियों की दर्जनों मौतों के लिए कौन जिम्मेदार था, इसकी जांच किए बिना, लगभग 7000 पीटीआई कार्यकर्ताओं, नेतृत्व और हमारी महिलाओं को पाकिस्तान में सबसे बड़ी और एकमात्र संघीय पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की योजना के साथ जेल में डाल दिया गया है। इस बीच इन गुंडों को हमारी सुरक्षा एजेंसियां ​​सुप्रीम कोर्ट पर कब्जा करने और संविधान को खत्म करने में मदद कर रही हैं। सभी नागरिक शांतिपूर्ण विरोध के लिए तैयार रहें क्योंकि एक बार संविधान और सुप्रीम कोर्ट के नष्ट हो जाने के बाद, यह पाक के सपने का अंत है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पंजाब में चुनाव कराने के आदेश की समीक्षा याचिका पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

 

संबंधित समाचार