Kanpur News: निकाय का टारगेट पूरा, अब लोकसभा की तैयारी शुरू, मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर इस दिन मनेगा जश्न

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में 17 मई को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आएंगे।

कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 17 मई को शहर आकर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें जीते हुए महापौर और अध्यक्ष भी शामिल होंगे। वहीं, मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने का जश्न मनेगा।

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बेहतर परिणाम मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब ‘मिशन लोकसभा’ में जुट गई है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर पार्टी की नजर है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शहर आकर मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। कहा जा रहा है कि कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय कार्यालय से ही लोकसभा का संखनाद शुरू होगा। यहां प्रदेश अध्यक्ष सभी जिलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आगे की योजना का मूलमंत्र देकर जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इस जीत को लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रखने के लिए पार्टी नतीजों के दूसरे दिन से ही लग गई है। 25 मई को केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसको लेकर 17 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शहर आ रहे हैं। वह यहां कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे।

क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी इस बैठक में रहेंगे। सूत्रों की माने तो यहीं से प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मतदाताओं से जुड़ने के ‘जनसंपर्क अभियान’ की शुरुआत करेंगे। यहां वह लोकसभा की तैयारियों को भी पूरा करने के निर्देश दे सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय में होने वाली बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारी क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष महापौर भाग लेंगे।

एक दिन पहले से ही आने लगेंगे पदाधिकारी

इस संबंध में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने रविवार को बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसदौरान उन्होंने कहा कि 17 मई की तैयारी के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारी जुट जाएं। मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि 17 मई को होने वाली बैठक में एक दिन पूर्व से ही क्षेत्रीय पदाधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसदौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, अनूप अवस्थी, राम कुमार द्विवेदी, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, भूपेंद्र त्रिपाठी, उमेश कुशवाहा, कपिल गुप्ता रहे।

संबंधित समाचार