अयोध्या: काव्य पुस्तक ‘अनकहे एहसास’ का हुआ विमोचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में विनीता कुशवाहा की ओर से काव्य पुस्तक "अनकहे एहसास" का विमोचन मुख्य अतिथि प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश सचिव डा. संजय श्रीवास्तव ने किया। 

प्रलेस के राज्य सचिव डा. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पुस्तकें हमारी जिज्ञासा का कारण बनती हैं। किताबें तब और महत्वपूर्ण हो जाती है जब वह हाशिए के समाज से हाशिए के समाज पर, दलित पर और स्त्रियों पर आती है। सृजन का आयाम बहुत महत्वपूर्ण होता है।

कविता मन की अभिव्यक्ति है। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि स्वप्निल श्रीवास्तव और संचालन जिला सचिव आरडी आनंद ने किया। इस अवसर पर राम लखन यादव, जीपी आनंद, अशोक तिवारी, सत्यभान सिंह जनवादी, रामानंद सागर, एसएन बागी, सत्यभान सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें:-गतिविधियों के माध्यम से आसानी से सीखते हैं बच्चे : बीएसए

 

संबंधित समाचार