बस्ती: गैर इरादतन हत्या के आरोपित दो सगे भाई गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। जिले की लालगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के दो आरोपितों को महथा गांव से सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित सगे भाई हैं। पुलिस के अनुसार अजय कुमार पुत्र शिवमूरत बीते शनिवार को आम के पेड़ पर ढेला मार रहे थे। तभी ढेला अनीस अहमद 40 पुत्र नवी रजा निवासी महथा  को लग गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगा।

गांव के लोगों के बीचबचाव करने पर अजय घर चला गया। लगभग एक घंटे बाद अजय अपने भाई अभिनंदन को लेकर शाम को करीब साढ़े छह बजे आया और अनीस अहमद को गाली गुप्ता देते हुए बांस के फठ्ठी से मारने लगे। जिससे मौके पर अनीस अहमद चोट के कारण बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें इलाज के लिए परिवार के लोग बनकटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से रेफर के बाद जिला अस्पताल बस्ती ले गए। 

हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर ले गए जहां इलाज के दौरान रविवार की रात में अनीस अहमद की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपित अजय कुमार व अभिनंदन पुत्रगण शिवमूरत निवासी ग्राम महथा के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: काव्य पुस्तक ‘अनकहे एहसास’ का हुआ विमोचन

संबंधित समाचार