Banda News : पहली पत्नी से नहीं हो रही थी संतान, युवक ने दूसरी शादी की बनाई योजना, फिर हुआ ये सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पुलिस ने दूसरी शादी रचाने के सपनों पर फेरा पानी।

बांदा में पुलिस ने दूसरी शादी रचाने के सपनों पर फेरा पानी। पहली पत्नी की संतान न होने पर युवक दूसरी शादी रचाने जा रहा था। विवाहिता पत्नी पुलिस के साथ पहुंची और दूसरी शादी होने से रुकवा दी।

बांदा, अमृत विचार। संतान न होने पर युवक ने विवाहिता पत्नी से छुपाकर चुपचाप नाबालिग लड़की के साथ शादी रचाने की योजना बनाई। दोबादा शादी करने की योजना की जानकारी होते ही पूर्व विवाहिता पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस एक्शन में आई और ग्राम मोतियारी पहुंचकर पुलिस ने दोबारा शादी रचाने जा रहे युवक की तमन्नाओं पर पानी फेर दिया। फलस्वरूप वर पक्ष को बिना दुल्हन को विदा कराये अपने गांव इटवा मध्य प्रदेश लौटना पड़ा।

गांव से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पहाड़ीखेरा इटवा गांव निवासी नत्थू की शादी 15 वर्ष पूर्व धर्मपुर निवासी बिट्टी के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ दशक बीत जाने के बाद भी कोई संतान न होने से निराश नत्थू ने विवाहिता पत्नी से दोबारा शादी रचाने की सहमति के बिना ही कोतवाली अंतर्गत ग्राम मोतियारी में चुन्नी यादव की नाबालिग पुत्री के साथ दोबारा ब्याह रचाने की न सिर्फ योजना बनाई बल्कि रविवार को वह बारात लेकर उसके गांव पहुंच गया। बारात का बेहतरीन स्वागत सत्कार हुआ। नाश्ता-पानी के बाद जब वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होने जा रहे थे, तभी पूर्व विवाहिता युवती पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई और शादी रुकवा दी।

उधर, कोतवाली एसआई अजय पटेल ने बताया कि विवाहिता का 14 वर्ष पूर्व विवाद का निर्णय हो चुका था। शादी रुकवाने के बाद अब पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाने के बाद पूछताछ कर रही है। एसआई ने यह भी बताया कि विवाहिता महिला की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार