Mahoba News : भांवरे पड़ते समय कॉलेज से आई सूचना, फिर विवाह की रस्में छोड़कर परीक्षा देने पहुंची दुल्हन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में विवाह की रस्मे छोड़कर परीक्षा देने पहुंची दुल्हन।

महोबा में भांवरे पड़ते समय कॉलेज से सूचना आते ही दुल्हन परीक्षा देने पहुंची। इस दौरान दूल्हे के साथ साथ बरातियों को इंतजार करना पड़ा।

महोबा, अमृत विचार। विकासखंड पनवाड़ी के पुरवा निवासी बीए फाइनल की छात्रा अपनी शादी की भांवरे छोड़कर परीक्षा देने के लिए कालेज पहुंची। इस दौरान दूल्हेके साथ साथ बरातियों को इंतजार करना पड़ा। छात्रा द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने पर हर कोई उसकी प्रशांसा कर रहा है। परीक्षा खत्म होने के बाद महाविद्यालय स्टाफ ने दुल्हन को सम्मानित किया गया। पेपर समाप्त होने के बाद दुल्हन के घर आने पर विवाह की रस्में पूरी की गई। 

विकासखंड पनवाड़ी क्षेत्र के पुरवा निवासी बाबूलाल की बेटी प्रेमा की बारात 14 मई की रात को आई हुई थी और 15 मई को उसका राजनीति विज्ञान की परीक्षा श्रीनगर में संचालित बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में होना थी। विवाह की रस्मों के बीच दुल्हन बनी प्रेमा को अपने साल भर की मेहनत और भविष्य की चिंता सता रही थी।

लेकिन सामाजिक परिवारिक मजबूरी के चलते वह चाहकर भी वह अपनी परीक्षा देने नहीं जा पा रही थी, लेकिन विवाह की रस्में होने से पहले प्रेमा परीक्षा देने की जिद करने लगी, इसी बीच अचानक महाविद्यालय के दुल्हन के पास परीक्षा देने के लिए फोन आ गया। इसके बाद दुल्हा दुल्हन के घर वाले के बीच बातचीत हुई और दोनो परिवार परीक्षा दिलाने के लिए मान गए। 

सोमवार को दुल्हन और उसके परिजन राजनीतिक विज्ञान का पेपर दिलाने के लिए श्रीनगर कालेज पहुंच गए। तब तक शादी वाले घर में भौंरे की रस्मे रोकर कर बाराती दुल्हन का इंतजार करने लगे। महाविद्यालय स्टाफ ने पेपर देने के बाद प्रेमा को मिठाई खिलाकर उपहार स्वरुप साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य विश्वनाथ सिंह ने कहा कि यह बेटी का साहसिक कदम है और लोगों को भी इससे सीख लेना चाहिए। पेपर देने के बाद दुल्हन के पहुंचे पर विवाह की सारी रस्मे कर विवाह संपन्न किया गया।

 

संबंधित समाचार