अमरोहा: इंजन की कपलिंग में फंसकर छह वर्षीय बालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा की घटना, गले में कपड़ा पड़ा होने से हुआ हादसा

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में इंजन की कपलिंग में फंसकर छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

रविवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी शीशपाल वाल्मीकि का छह वर्षीय बेटा अर्जुन गांव के निकट चल रहे पंपिंग सेट पर पानी पीने के लिए चढ़ा था। लेकिन गले में कपड़ा होने के कारण कपड़ा इंजन की कपलिंग में फंस गया। 

जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया है। मासूम की मौत से परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। पीड़ितों को सात्ंवना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : पानी आपूर्ति वाहन से कुचलकर मासूम की मौत, कोहराम

संबंधित समाचार