अमरोहा : पानी आपूर्ति वाहन से कुचलकर मासूम की मौत, कोहराम
वाहन पीछे हटाते समय बच्चे के ऊपर चढ़ा पहिया
अमरोहा, अमृत विचार। पानी आपूर्ति करने के बाद वाहन पीछे करते समय पहिए से कुचलकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हालांकि परिजन जिंदगी की आस में उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
तहसील क्षेत्र के गांव ढबारसी के मोहल्ला नई बस्ती में सकतपुर निवासी एक व्यक्ति पानी आपूर्ति करने के बाद गाड़ी पीछे हटा रहा था। तभी गांव का ही दो वर्षीय बालक दक्ष पुत्र सुंदरपाल पिछले पहिए के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक मासूम चार भाइयों में सबसे छोटा था। मां सुमरती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। आदमपुर थाना प्रभारी वरूण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- Nikay Chunav Results 2023 : अमरोहा में भाजपा का मुस्लिम फैक्टर नहीं आया काम
