मुरादाबाद : शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों के सामने आया तेंदुआ
मुरादाबाद, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव नगला ताहर के पास पुलिया पर तेंदुआ बैठा देख कार सवारों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तेंदुए की गतिविधि से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सैयदपुरा गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली के छोटे भाई सावेज अली शादी समारोह से साथियों के साथ कार से घर आ रहे थे। तभी रात्रि लगभग 11 आबादी के पास बनी पुलिया पर कार की लाइट की रोशनी में तेंदुआ दिया।। जिसे देखकर कार सवारों के होश उड़ गए। कुछ दूरी पर कार रोककर वीडियो बनाया। फोन कर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी तो लोग लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तेंदुआ गन्ने के खेत में जा घुसा। घटना से गांवों में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ कई वर्षों से आबादी और जंगल में घूमता देखा जा रहा है। पिछले वर्ष पहले मुस्तफापुर गांव में आठ लोगों पर हमला किया था। इसके बाद गांव मूला बान में लोग सो रहे थे। तभी कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई, लेकिन पिंजरा नहीं लगाया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: खेत में तेंदुए के दो बच्चे मिलने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने दी सतर्कता बरतने की सलाह
