Yogi Adityanath: सिक्किम के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई, जानें क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को सिक्किम राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर वहां के निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि सिक्किम में 'अतुल्‍य भारत' का दर्शन होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! सिक्किम में ‘अतुल्‍य भारत’ का साक्षात दर्शन होता है।’’

इसी ट्वीट में योगी ने कहा, ‘‘प्रकृति की असीम अनुकंपा से समृद्ध, लोक-परंपराओं की यह अनुपम धरा विकास के नए प्रतिमान गढ़ती रहे, यही कामना है।’’  गौरतलब है कि आज से 48 वर्ष पहले 1975 में 16 मई को देश के 22वें राज्य के रूप में सिक्किम को मान्यता मिली। 

यह भी पढ़ें;-बहराइच: नगर निकाय चुनाव में प्रचार करना पड़ा भारी, शिक्षिका निलंबित

संबंधित समाचार