क्रिकेटर पीयूष चावला ने मुख्यमंत्री योगी से उनके सरकारी आवास पर की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर टीम के खिलाड़ी पीयूष चावला ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर मुलाकात की। दोनों की मुलाकात तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  वहीं इससे पहला सोमवार को लखनऊ में चल रही बैटी आर्ट प्रदर्शनी में भी भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला पहुंचे थे। इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि यहां प्रदर्शित सभी कृतियां किक्रेट पर बनाई गई हैं। 

Image 2023-05-16 at 11.03.21

बता दें कि आईपीएल मैच में खेल रही मुम्बई इंडियंस (एमआई) टीम के खिलाड़ी पीयूष चावला अपनी पत्नी के साथ प्रदर्शन स्थल सराका आर्ट गैलरी पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवनीत सहगल, क्यूरेटर वंदना सहगल, कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना व कलाकार धीरज यादव भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-Yogi Adityanath: सिक्किम के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई, जानें क्या कहा...

संबंधित समाचार