Kanpur Dehat: युवती की 29 जून को होनी थी शादी, पड़ोसी युवक से थे प्रेम-संबंध, भाई ने बहन को मार डाला, जानें- मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में भाई ने बहन को मार डाला।

कानपुर देहात के बरौर थानाक्षेत्र के सिथरा खुर्द डेरा में भाई ने बहन की गला कसकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती की 29 जून को शादी होनी थी। उसके पड़ोस के युवक से प्रेम-संबंध थे। जिस वजह से भाई द्वारा बहन की हत्या करने की बात सामने आई।

कानपुर देहात, अमृत विचार। बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा खुर्द डेरा 18 वर्षीय युवती को गला कसकर मार डालने की सूचना पर डायल 112 की सूचना पर पहुंची। पुलिस पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में आनर किलिंग की बात सामने आ रही है।

बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा खुर्द बगिया में पुलिस डायल 112 द्वारा अनीता पत्नी लवकुश ने सूचना दी कि डाली उर्फ बिट्टू पुत्री मित्रपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना पर क्षेत्राधिकारी रविकांत और पुलिस अधीक्षक बीबीजीएस मूर्ति मौके पर पहुंचे। तो मौके डाली की माता इमरती देवी पत्नी स्वर्गीय मित्र बाल ने बताया कि पुत्री डाली की शादी 29 जून दैनापुर थाना घाटमपुर से रही थी।

तभी पास के बलवान, मुकेश, मलकान, अमित, कल्याण, लंकेश जो सभी बाहर थे। 15 दिन पहले सूरत से पुत्र लंकेश आया है जो शादी की तैयारी कर रहा था। अचानक इनमें दोनों में विवाद होने लगी कि मेरी पुत्री की प्रेम संबंध 100 मीटर दूरी पर रहने वाले रवि पुत्र मलखान सिंह से हैं। जिनकी जानकारी पर दोनों परसों लड़े थे। सोमवार को पुत्री कमरे की दीवार में दुपट्टे से लटकी मिली।

पुलिस ने बताया कि बहन भाई में बात करने से मना करने पर झगड़ा हो रहा था। जिससे लंकेश ने अपनी बहन डाली का गला कस दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसने स्वीकार कर लिया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। वही एसआई राजेश कुमार पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लंकेश को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान थाना प्रभारी सुरजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी रविकांत दौड़ आदि लोग मौजूद है। 

संबंधित समाचार