Auraiya News: जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने की आत्महत्या, जीआरपी ने बाइक व मोबाइल से की शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या।

औरैया में जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने आत्महत्या की। घटना की सूचना पर जीआरपी फफूंद ने बाइक व मोबाइल से शिनाख्त की।

औरैया, अमृत विचार। बाइक अछल्दा जा रहे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। जीआरपी ने मृतक के पास से मिले मोबाइल व बाइक से उसकी शिनाख्त की। पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

रेलवे स्टेशन के पश्चमी होमसिंगल के पास खम्बा नबर  1117/34 के मध्य मंगलबार को फफूंद क्षेत्र के गांव  सल्हूपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र करन सिंह गांव से सुबह अपनी मोटर बाइक से अछल्दा आया हुआ था। रेलवे स्टेशन के पश्चमी  होमसिंगल के मध्य अपनी बाइक खड़ी कर दी। उसी समय दिल्ली से चलकर कानपुर को जाने वाली 12308 जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन जैसे 11 जकर 45 पर डाउन  लाइन पर आ रही ट्रेन के आगे कूद कर आत्म हत्या कर ली। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को खड़ी कर घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ व जीआरपी फफूंद को दी।

सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के कॉन्स्टेबल सतेंद्र कुमार कॉन्स्टेबल जेके सिंह व रेलवे कर्मियों ने ट्रेक पर पड़े शव को हटाया। घटना की सूचना पर जीआरपी फफूंद के उपनिरीक्षक मुलेन्दर कुमार मय पुलिस बल के साथ पहुँच जांच पड़ताल की। मृतक की शिनाख्त बाइक के नंबर व मोबाइल फोन के आधार पर की गई। जीआरपी पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को फोन द्वारा सूचना दी। सूचना पर पहुचे परिजन व  मृतक के भाई महाराज सिंह ने अपने भाई अरुण कुमार के रूप में पहचान की है।

जीआरपी के उपनिरीक्षक मुलेन्दर कुमार ने  म्रतक के शव की शिनाख्त करा कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया  है। जीआरपीएफ फफूंद चौकी प्रभारी जयकिशोर गौतम ने बताया मृतक का नाम अरुण कुमार पुत्र करन सिंह निवासी सल्हूपुर थानां फफूंद का रहने वाला है। मृतक के भाई द्वारा पहचान करा कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

संबंधित समाचार