हरदोई की बेटी ने किया कमाल, Letter Typing में हासिल किया देश में तीसरा स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माधौगंज / हरदोई, अमृत विचार। कस्बे के लखनऊ पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा रिमझिम ने खुद की काबिलियत का लोहा मनवाया। उसने विजेन फ़ॉर 2047 थीम के तहत ढ़ाई आखर लेखन राष्ट्रीय स्तर की टाइपिंग प्रतियोगता में देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्रा की कामयाबी को लेकर क्षेत्र के साथ-साथ जनपद के लोग फूले नही समा रहे हैं। स्कूल में आयोजित मातृत्व दिवस के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिरकत करने आए  डाकअधीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव व उपडाकघर अधीक्षक देवेन्द्र सिंह ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए उपहार स्वरूप 10 हजार रूपए की चेक प्रदान की। 

उन्होंने कहा कि बेटों की तरह बेटियां किसी भी स्तर में कम नही हैं। रिमझिम ने कठिन परिश्रम करके मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर स्कूल की मुख्य प्रशासिका कान्ति सिंह ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए छात्रा की तारीफ की। प्रधानाचार्य केके शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का आभार व्यक्त कर छात्रा को बधाई दी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : पीसीएस में इंटरव्यू के बाद निराश अभ्यर्थियों को निजी संस्थान देगा नौकरी

संबंधित समाचार