प्रयागराज :बहन के घर आए युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, विरोध पर भाई को बनाया बंधक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सोरांव कस्बे के निकट एक गांव का रहने वाला युवक अपनी बहन के घर आया था। आरोप है कि युवक अपनी बहन के देवर साथ देर रात गांव में ही एक किशोरी के घर गया। इस बीच किशोरी ने दरवाजा खोला। आरोप है कि अनमोल कुमार किशोरी को घर में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की मां ने सोरांव थाना में चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
 
सोरांव कस्बे के निकट एक गांव का रहने वाला युवक अपनी बहन के घर आया था। आरोप है कि युवक अपनी बहन के देवर साथ देर रात गांव में ही एक किशोरी के घर गया। इस बीच किशोरी ने दरवाजा खोला। आरोप है कि अनमोल कुमार किशोरी को घर में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका साथी घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।

रात एक बजे किशोरी का 14 साल का भाई घर आया तो युवक ने किशोरी के दुपट्टे से उसके भी हाथ पैर बांध दिए। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर किशोरी के माता पिता आए तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर गया। पीड़िता की मां ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें -संभल: पुलिस ने एक माह बाद दर्ज की सोने की अंगूठी ठगने की रिपोर्ट

संबंधित समाचार