प्रयागराज : मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका लेने वाली एजेंसी हुई ब्लैक लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज नगर निगम ने सिविल लाइंस स्थित मल्टीलेवल पार्किंग को फिर अपने कब्जे में ले लिया है। नगर निगम ने पार्किंग का संचालन कर रही महाराष्ट्र के उपनगर ठाणे की एजेंसी आशुतोष इंटरप्राइजेज का ठेका निरस्त करने के साथ 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया है। एजेंसी के लगभग 85 लाख रुपये जब्त कर लिए हैं। नई एजेंसी की तैनाती तक निगम पार्किंग का संचालन करेगा।

एजेंसी ने पार्किंग का ठेका प्राप्त करने के लिए शपथ पत्र में गलत सूचना दी थी। शिकायत पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने नगर निगम से ही पार्किंग के ठेके की जांच कराई। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने एजेंसी के शपथ पत्र और शिकायत में प्राप्त बिंदुओं की जांच की तो पता चला कि नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया था। एजेंसी ने यही सूचना शपथ पत्र में नहीं दी। जांच में फर्जी शपथ पत्र देने का खुलासा होने के बाद नगर निगम ने मार्च के अंत में ही एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा था। जिसका एजेंसी की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें -बस्ती : अनुपस्थित मिले 16 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक समेत सभी का रोका गया वेतन -मानदेय

संबंधित समाचार