संभल: पति को बंद कमरे में युवती के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा
समझौते के बाद भी पुलिस ने ई-रिक्शा का शांतिभंग में चालान कर दिया
संभल, अमृत विचार। पत्नी ने ई-रिक्शा चालक और युवती को बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद वह दोनों को लेकर पुलिस चौकी पहुंची। हालांकि बाद में समझौता हो गया लेकिन पुलिस ने ई-रिक्शा का शांतिभंग में चालान कर दिया।
हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ई-रिक्शा चालक नाजिर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला स्थित एक मकान से दोपहर में ई-रिक्शा लेने गया था। नाजिर ने फोन करके एक युवती को भी बुला लिया। युवती घड़ी दिलाने के बहाने भांजी को साथ लेकर वहां पहुंच गई। उसने भांजी को मकान के दूसरे हिस्से में बैठा दिया और खुद नाजिर के साथ कमरे में चली गई। उन्हें आसपास के लोगों ने भी कमरे में जाते हुए देखा।
काफी देर बाद भी दोनों बाहर नहीं आए तो लोगों ने ई-रिक्शा चालक की पत्नी को सूचना दे दी। वह तत्काल मौके पर पहुंची। बंद कमरे में पति को युवती के साथ रंगरलियां मनाते देख उसके होश उड़ गए। उसने जमकर हंगामा किया।
इसके बाद वह लोगों की मदद से पति, युवती व उसकी भांजी को लेकर चौधरी सराय पुलिस चौकी पहुंच गई। वहां युवती के परिजन भी आ गए। काफी देर तक चली बातचीत के बाद उनमें समझौता हो गया। उप निरीक्षक ब्रजपाल सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। वह युवती को घर ले गए। ई-रिक्शा चालक नाजिर का शांतिभंग में चालान किया गया है।
ये भी पढ़ें:- संभल: कार व 15 लाख रुपए नहीं मिलने तो शादी से किया इंकार, दहेज उत्पीड़न में 12 पर रिपोर्ट दर्ज
