बदायूं: पति के दिल्ली जाने से नाराज महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बदायूं, अमृत विचार। दिल्ली में नौकरी करने वाला युवक पत्नी के मना करने के बाद भी दिल्ली चला गया। जिससे नाराज पत्नी ने अपने कमरे मे जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव बक्सेना निवासी फारुख की शादी कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव पुसगवां निवासी आसमां के साथ हुई थी। जिसके बाद से वह दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले अपने परिवार के पास गांव आए थे। मंगलवार को उन्हें वापस दिल्ली जाना था। उसकी पत्नी आसमां उसे दिल्ली जाने से रोक रही थी। फारुख ने कहा कि उसका दिल्ली जाना जरूरी है। वह मंगलवार की सुबह 11 बजे दिल्ली चला गया। उसकी पत्नी रोकने के बाद भी पति के चले जाने पर नाराज हो गई। दोपहर को उसने अपने घर का काम खत्म किया और अपने में कमरे में चली गई। वह शाम तक कमरे से बाहर नहीं निकली। शाम के समय परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कमरे के भीतर से कोई आहट नहीं हुई। परिजनों ने दरवाजे के ऊपर झांका तो देखा आसमां का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने मोहल्ले लोगों को बुलाया। कमरे का दरवाजा तोड़ा। शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढे़ं- बदायूं: कुंवरगांव थाने में पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी, चोरी के शक थाने ले गई थी पुलिस

 

 

संबंधित समाचार