Italian Open 2023: नोवाक जोकोविच ने इटालियन ओपन क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, नॉरी पर लगाया बुरे बर्ताव का आरोप
रोम। नोवाक जोकोविच ने इटालियन ओपन टेनिस में कैमरून नॉरी के खिलाफ 6-3 6-4 की जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने के बाद ब्रिटेन के इस खिलाड़ी के खिलाफ मैच के दौरान खेल भावना के विपरीत आचरण करने का आरोप लगाया। सर्बिया के इस खिलाड़ी ने लगातार 17वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद कहा कि नॉरी ने इस मुकाबले में कई बार बुरा बर्ताव किया। मैच के दूसरे सेट में जोकोविज के अंक गंवाने के बाद भी नॉरी ने गेंद पर प्रहार किया जो 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन के पिंडलियों में जाकर लगी।
जोकोविच ने इस बात को भी मुद्दा बनाया कि नॉरी ने मैच खत्म होने से ठीक पहले ‘मेडिकल टाइम आउट’ लिया। जोकोविच ने कहा, ‘‘ जब उसका शॉट मुझे लगा तब मैंने भी रिप्ले देखा था। शायद आप कह सकते हैं कि उसने मुझे जानबूझकर नहीं मारा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह सिर्फ इसी घटना के बारे में नहीं था। मैच के शुरू होने के साथ ही वह सब कुछ कर रहा था जिसकी अनुमति (लेकिन वह खेल भावना के खिलाफ था) थी। उसे मेडिकल टाइम आउट लेने की अनुमति है। उसे एक खिलाड़ी को गेंद से मारने की करने की अनुमति है।
उसे हर अंक के बाद प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को निशाना बनाकर कुछ कहने की अनुमति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एक खिलाड़ी के तौर पर हम जानते है कि यह खेल भावना नहीं है।’’ महिला वर्ग में दो बार की गत विजेता इगा स्वियातेक ने डोना वेकिक को 6-3 6-4 से हराया और अगले मुकाबले में उनके सामने विंबलडन चैंपियन एलिना रायबाकिना की चुनौती होगी। पाउला बडोसा ने करोलिना मुचोवा को 6-4 6-7 6-2 से हराया। वह अगले दौर में 2017 फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको का सामना करेंगी।
पुरुषों के अन्य मुकाबलों में स्थानीय खिलाड़ी यानिक सिनर को फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने 6-7 6-2 6-2 हराया। अगले दौर में वह कैस्पर रुड के खिलाफ खेलेंगे। रूड ने लास्लो जेरे को 6-1 6-3 से हराया। डेनियल मेदवेदेव ने 2017 के चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव पर 6-2 7-6 की जीत दर्ज की। रूस के मेदवेदेव ने जर्मनी के खिलाड़ी पर साल की तीसरी सफलता है।
This is going to be enough to Win the Title at Italy !
— Saravanan 🌍 (@Saravanadjoko95) May 17, 2023
Novak will be the Winner of Italian Open 2023 !#ibi2023 https://t.co/HC6zuL71a1
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए वह जर्मनी के क्वालीफायर यानिक हॉफमैन से खेलेंगे। हॉफमैन ने मोंटे कार्लो चैंपियन आंद्रे रुबलेव को 7-6 4-6 6-3 से हराकर उलटफेर किया। स्टेफानोस सितसिपास ने सोमवार से शुरू हुए निलंबित मैच में लोरेंजो सोनेगो को 6-3 7-6 से शिकस्त देने के बाद आधा रात (स्थानीय समय) के करीब शुरू हुए मैच में लोरेंजो मुसेटी को 7-5 7-5 से हराया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2023: मैच जिताने के बाद मोहसिन खान का बड़ा खुलासा, बोले- एक समय था जब मैंने क्रिकेट खेलने का भरोसा छोड़ दिया था
