बरेली: BJP को वोट देने पर मोहल्ले वाले हुए जान के दुश्मन, गांव छोड़ने को 10 दिन का दिया समय
बरेली, अमृत विचार। एक युवक के परिवार ने निकाय चुनाव में भाजपा को वोट दिया था। जिस कारण उसके मोहल्ले वाले उनके दुश्मन बन गए और परिवार पर हमला कर दिया। महिला के साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही उसके पति को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर उसने आज एसएसपी से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
थाना इज्जनगर के शिकारपुर चौधरी की रहने वाली रुवीना बी पत्नी नासिर ने बताया कि मंगलवार की रात वह और उनके पति अपने घर पर अकेले थे। उसी दौरान मोहल्ले के हसन रजा पुत्र अकबर, ताहिर व तस्दिक पुत्रगण हसन रजा व एजाज, शाहिद पुत्रगण मोहम्मद नवी घर में घुस आये और उसके पति से कहा कि तुमने हमारे कहने पर मतदान नहीं किया है और बीजेपी को वोट दिया है। तुम लोगों को गाँव में रहने का कोई हक नहीं है।
वहीं, उसने व उसके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व उसके पति को लाते घूसों से मारने लगे। उसने बताया कि वह और उसके पति मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान है। आरोपी गाँव में हिन्दू-मुस्लिम का दंगा करना चाहते हैं। जिससे गाँव की फिजा खराब हो सके और उन्होंने गांव छोड़ने की धमकी दी है। अगर 10 दिन में गांव नहीं छोड़ा तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। वही, इससे परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: रंजिशन कांकर टोला में फायरिंग, दो गंभीर रुप से घायल
