बरेली: रंजिशन कांकर टोला में फायरिंग, दो गंभीर रुप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रंजिशन कुछ लोगों ने दोस्त के घर जा रहे दो युवकों को घेर लिया। विरोध करने पर उनको जमकर मारापीटा और एक युवक पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। बचाव करने आए उसका दोस्त भी घायल हो गया। मारपीट होती देख जब लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना बारादरी के सैलानी निवासी शोएब ने बताया कि वह मंगलवार की शाम अपने दोस्त लल्ला शाहदाव के साथ कांकर टोला अपने दोस्त कैफ के घर जा रहा था। जैसे ही वह कांकर टोला पहुंचा चार-पांच नकाबपोश लोगों ने उसकी बाइक रोक ली और उसको मारने पीटने लगे। जिसमें एक युवक ने उसे गोली मार दी। वह बाइक से गिर गया और उसको पीटने लगे। 

इस दौरान उसे उठाने आए उसके दोस्त लल्ला शादाब को भी मारकर घायल कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने जब झगड़ा होता देखा तो शोर मचाना शुरु कर दिया। लोग जब उन्हें बचाने को दौड़े तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उपचार के लिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है। विपक्ष का कहना है कि आरोपियों से उन लोगों का मुकदमा चल रहा है, जिसको खत्म कराना चाहते हैं इसलिए उनपर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

ये भी पढ़ें- बरेली में मॉब लिंचिंग: मामूली एक्सीडेंट को लेकर युवक पर टूटी हिंसक भीड़, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार