Kanpur News: SP MLA Irfan Solanki के चाचा इश्तियाक सोलंकी पर रिपोर्ट दर्ज, प्लॉट पर कब्जा नहीं देने पर दी धमकी
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के चाचा इश्तियाक सोलंकी पर भी रिपोर्ट दर्ज।
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के चाचा इश्तियाक सोलंकी पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपी ने वाजिदपुर के प्लॉट पर कब्जा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
कानपुर, अमृत विचार। सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसका भाई रिजवान सोलंकी भले जेल में है, लेकिन परिजन उससे सबक नहीं ले रहे है और अभी भी गुंडई कर रहे है। इस बार विधायक के चाचा और उनके साथियों पर प्लाट पर कब्जा करने और धमकी देने का आरोप लगा है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के चाचा और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बेकनगंज कंघी मोहाल निवासी मो. नसीम आरीफ का वाजिदपुर में प्लाट है। वह पांच मई को अपने साथी समाज सेवी अकील अहमद के साथ प्लाट पर गया था। आरोप है कि तभी डिफेंस कालोनी निवासी आदिल रसील, बेकनगंज का अकील बेग और सब्बर हुसैन का भाई वहां पहुंच गए। उन लोगों ने नसीम को धमकी देते हुए कहा कि अभी इश्तियाक सोलंकी बाहर है। तुम मुझे प्लाट का कब्जा दे दो, वरना जान से मारे जाओगे। धमकी सहमे नसीम ने थाने जाकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
सपा विधायक के साथी शौकत और अशरफ भी मुकदमा दर्ज
विधायक इरफान सोलंकी की फरारी में मदद करने वाले अशरफ अली और उसके पिता शौकत अली की भी मुश्किलें थम नहीं रही है। शौकत अली जेल में बंद है, जबकि अशरफ जमानत पर बाहर है। पुलिस शौकत पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई कर चुकी है। गैंगस्टर मामले की जांच कर रही पुलिस ने शौकत की कई प्रापर्टी को सीज कर दिया है। वहीं, पुलिस को जांच में पता चला कि शौकत और उसके बेटे ने नजूल की जमीन पर फ्लैट बनाकर बेच दिए है। इसका पता चलने पर मंगलवार को पुलिस ने ग्वालटोली पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचित रचित दस्तावेज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी
