Khatima News : नौ दिन पूर्व महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने नौ दिन पहले पचौरिया गांव में सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ग्राम पचौरिया चकरपुर निवासी रमेश सिंह ने कहा कि 8 मई की रात 9.30 बजे उसकी पत्नी विमला देवी व अन्य दो महिलाएं रेनू देवी व जानकी देवी खाना खाकर सड़क किनारे टहल रही थीं। 

इस बीच बाइक चालक जिला चंपावत के थाना बनबसा के ग्राम फागपुर निवासी प्रेम प्रकाश ने लापरवाही से बाइक चलाकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने उसकी पत्नी विमला देवी व रेनू देवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि रेनू देवी को भी गंभीर चोटें आईं। 

संबंधित समाचार