प्रयागराज : दलित महिला ने प्रधानाचार्य पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । शिक्षा के मंदिर में बैठने वाले को ईश्वर से भी बड़ा कहा जाता है, लेकिन यहां एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने पद के साथ शिक्षा के मंदिर को भी कलंकित करने का काम किया है। प्रधानाचार्य ने एक विधवा महिला के साथ अश्लील हरकत किया है और उसके बाद उस महिला पर धौंस भी जमाया। पीड़िता ने करछना थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला करछना थाना क्षेत्र के मंडरा गांव का बताया जा रहा है।

बताते चलें कि प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडरा गांव की रहने वाली दलित महिला मंडरा के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करती हैं। महिला का आरोप है कि 17 मई को स्कूल में हेड मास्टर देवेंद्र तिवारी ने जबरियन उसके साथ अश्लीलता की। विरोध करने पर मारा पीटा भी, जिसके बाद महिला ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। और अब महिला करछना थाने में हेड मास्टर के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें - गोंडा : बेटी पैदा हुई तो ससुराल वालों ने महिला की पिटाई कर घर से निकाला

संबंधित समाचार