Hamirpur News : PRV ने कमरे में कैद परिवार के पांच लोगों को सही सलामत बाहर निकाला, घायल को सीएचसी भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में पीआरवी ने कमरे में कैद परिवार के पांच लोगों को सही सलामत बाहर निकाला।

हमीरपुर में पीआरवी ने कमरे में कैद परिवार के पांच लोगों को सही सलामत बाहर निकाला। वहीं नशे के लती पुत्र की मारपीट से घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया।

हमीरपुर, अमृत विचार। कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा गांव में कमरे में कैद सास, बहू समेत तीन बच्चों को यूपी 112 टीम ने खोज कर कैद से बाहर निकाला। वहीं नशे के लती पुत्र की मारपीट से घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। पीआरवी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रसंशा की जा रही है।

ग्राम कुसमरा निवासी गंगाधर अपने शराब के लती गोद लिए पुत्र वीरेंद्र की मारपीट से आहत होकर बचाव के लिए बुधवार को पत्नी, बहू व तीन बच्चों को कमरे में बंद कर फरार हो गया था। जिस पर शराब के लती वीरेंद्र ने पिता को गांव के रास्ते में पकड़ कर लाठी डंडे से पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं कमरे में बंद बहू ने यूपी 112 पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पर  पीआरवी 3906 की टीम में अभिनव सिंह, पायलट बिहारी लाल ने घंटों मशक्कत के बाद कमरे में बंद बहू सास व तीन बच्चों को कैद से बाहर निकाला। इसके पश्चात घायल पिता को कुरारा सीएचसी में भर्ती कराया।

संबंधित समाचार