देश में कोरोना रिकवरी दर 76.30 प्रतिशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में 63,173 व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर 76 प्रतिशत के पार 76.30 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 63,173 कोरोना …

नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में 63,173 व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर 76 प्रतिशत के पार 76.30 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 63,173 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे अब तक संक्रमण काे मात देने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 24,67,758 हो गयी है।

मंत्रालय का कहना है कि कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की तुलना में अब तक स्वस्थ हुए कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े तीन गुना अधिक है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार,संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों तथा अब तक संक्रमण मुक्त हुए व्यक्तियों के बीच का फासला बढ़कर 17,60,489 हो गया है।

रिकवरी दर के मामले में दिल्ली सबसे आगे है। दिल्ली में रिकवरी दर 90 प्रतिशत है। इसके अलावा तमिलनाडु में रिकवरी दर 85 प्रतिशत, बिहार में 84 प्रतिशत , हरियाणा में 82 प्रतिशत और गुजरात में 80 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 67,151 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 32,34,474 हो गयी है।

हालांकि, 25 अगस्त को 63,173 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 1,059 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 2,919 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय कोरोना संक्रमण के 7,07,267 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 25 अगस्त को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 12,300 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं।

इसके अलावा ,आंध्रप्रदेश में 9,419, तमिलनाडु में 6,998, कर्नाटक में 6,814, उत्तर प्रदेश में 4,647, बिहार में 3,009, असम में 1,724 , पश्चिम बंगाल में 3,251, पंजाब में 788, ओडिशा में 2,545, तेलंगाना में 1,060, दिल्ली में 1,155,राजस्थान में 1,526, झारखंड में 518, केरल में 1,456, मध्य प्रदेश में 1,079, गुजरात में 1,005, हरियाणा में 1,091,छत्तीसगढ़ में 308, उत्तराखंड में 289,गोवा में 315, जम्मू कश्मीर में 389, पुड्डुचेरी में 331, नागालैंड में 215, हिमाचल प्रदेश में 164, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 139, त्रिपुरा में 160 और सिक्किम में 120 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। शेष राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 100 से कम संख्या में कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।

संबंधित समाचार