बरेली: अभी और सताएगी गर्मी, 40 से ऊपर पहुंचेगा पारा
बरेली, अमृत विचार। भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्कूल जाने वाले बच्चों और कार्यालय के लिए घरों से निकल रहे लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानी आरके सिंह के अनुसार इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि, गुरुवार को तापमान में 2- 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। धूलभरी आंधी के साथ बूंदा - बांदी भी हो सकती है, लेकिन इसके बाद वाले दिनों में तापमान 40 से ऊपर भी पहुंच सकता है। अभी लगभग 10 दिनों तक बरसात को लेकर कोई संकेत नहीं मिले हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: काम आई सख्ती...आने लगा प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का ब्यौरा
