18 मई का इतिहास: आज ही के दिन 1912 को पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक हुई थी रिलीज
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1848: जर्मनी में नेशनल असेंबली का उद्घाटन हुआ।
1912: पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज ।
1933: भारत के बारहवें प्रधानमंत्री बने एच.डी. देवगौड़ा का जन्म।
1974: राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल हो गया।
1991: चॉकलेट कंपनी में कैमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया।
2009: श्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया।
1994: गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू।
2004: इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2006: नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
2009: श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों के साथ 25 वर्षों से चल रहे युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
2012: प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन हुआ।
2017: बॉलीवुड अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ।
2017: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे का निधन हुआ।
ये भी पढ़ें- 17 मई का इतिहास: आज ही के दिन मिला था चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत
