बरेली: निकाय चुनाव को लेकर ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

बरेली: निकाय चुनाव को लेकर ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

बरेली,अमृत विचार। निकाय चुनाव को लेकर आज बरेली के नैनीताल रोड स्थित एक निजी होटल में ब्रज क्षेत्र के कई कद्दावर नेताओ ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान बैठक में कई मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ब्रज क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायत की 142 सीटों में से 80 सीटें गंवा देने को लेकर पार्टी की गंभीरता से लेते हुए हार की समीक्षा की। राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के साथ संगठन के दिग्गज नेता हार के कारणों की पड़ताल करने को कहा।

भाजपा ने नगर निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव- 2024 का सेमीफाइनल बताया था लेकिन अब यही दावा उसे कष्ट दे रहा है। ब्रज क्षेत्र की 104 नगर पंचायतों के अध्यक्ष की सीटों में से पार्टी 60 पर हारी है। इसी तरह नगर पालिका की 38 में से 20 सीटें उसने गंवा दी हैं। जिन मंत्री, सांसद और विधायकों के क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को हार मिली है, शीर्ष नेतृत्व ने उनकी रिपोर्ट जिलाध्यक्षों से मांगी है। हार की समीक्षा के लिए आननफानन ब्रज क्षेत्र कार्य समिति की बैठक भी बरेली में तय कर दी गई। 

इस बैठक में मिशन 2024 के परिप्रेक्ष्य में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के साथ ब्रज क्षेत्र में कमजोर प्रदर्शन और उसकी भरपाई के लिए कार्ययोजना पर मंथन किया गया। ब्रज कार्य समिति की बैठक लेने के लिए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल आदि भाजपा वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उनके साथ - प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य आदि ने हार की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें- बरेली: टैक्स में घपलेबाजी खत्म करने के लिए बिलों का मिलान तेज