सपा नेता के घृणा फैलाने वाले पोस्टर, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के खिलाफ वैमनस्य पूर्ण पोस्टर लगाने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। समाजवादी छात्र सभा के महामंत्री विकास यादव की तस्वीर और नाम वाले यह पोस्टर हजरतगंज क्षेत्र में दारूलशफा विधायक निवास कालाेनी में चस्पा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के खिलाफ वैमनस्य पूर्ण पोस्टर लगाने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। समाजवादी छात्र सभा के महामंत्री विकास यादव की तस्वीर और नाम वाले यह पोस्टर हजरतगंज क्षेत्र में दारूलशफा विधायक निवास कालाेनी में चस्पा किये गये थे जिसे पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों ने तड़के ही हटा दिया था।

पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ब्राहृमणों का उत्पीड़न करते दर्शाया गया था जिनके हाथ में फरसा है। पोस्टर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य नेताओं की भी तस्वीर है। पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोरोना योद्धा के तौर पर दर्शाया गया जो कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की मदद कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और उनकी जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

संबंधित समाचार