लखनऊ : प्रताड़ना का आरोप लगाकर बुजुर्ग दंपति ने लोकभवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गांव के प्रधान और स्थानीय पुलिस समेत तहसील कर्मियों पर प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग चौकीदार ने गुरूवार को पत्नी समेत लोकभवन के सामने खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने तेजी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार निगोहां के भगवानपुर इमालियाखेड़ा के बुजुर्ग पीड़ित चौकीदार मनोहर लाल ने आरोप लगाया है कि उसकी तरफ से एक मुकदमा लिखाया गया है। जिसको लेकर लगातार प्रधान उस पर सुलह का दबाव बना रहा है। पीड़ित मनोहर लाल ने बताया कि प्रताड़ित करने के उद्देश्य से कभी मेरे घर और कभी खेत को नपवाया जा रहा है। उसके इस कृत्य में स्थानीय पुलिस और तहसील के कर्मचारी भी शामिल हैं। ये लोग रोज उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे तंग आकर उसने पत्नी समेत आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। 

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर लग सकता है गैंगेस्टर एक्ट 

संबंधित समाचार