प्रयागराज : अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर लग सकता है गैंगेस्टर एक्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रही अतीक़ अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर और पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। शाईस्ता परवीन पर अब गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। इस समय शाईस्ता, आयशा नूरी, शहुतर साबिर और अरमान फरार चल रहे है। जिनकी तलाश पुलिस और एसटीएफ कर रही है। 

पुलिस और एसटीएफ को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, बमबाज गुड्डू मुस्लिम के साथ ही शूटर साबिर और अरमान की तलाश है। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि हत्याकांड के बाद से फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की बेगम पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि हत्याकांड में शामिल शूटर साबिर साए की तरह अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ प्रयागराज के कछार इलाके में छिप रहा था। शूटर साबिर, आयशा नूरी, शाइस्ता परवीन पिछले 30 दिनों से साथ में रहे हैं। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पानी के रास्ते तीनों पश्चिम बंगाल जाने की फिराक में हैं। शूटर साबिर, आयशा नूरी, शाइस्ता परवीन प्रयागराज में ही हैं। तीनों की लोकेशन बार-बार बदल रही है। अभी फिलहाल कौशांबी के कछार के इलाके में तीनों के होने की आशंका है। इनता ही नहीं आयशा और शाइस्ता के साथ आधे दर्जन से ज्यादा महिलाएं भी हैं, जो हमेशा बुरखा पहनकर इन दोनों के साथ रहती हैं।
 

ये भी पढ़ें - गोरखपुर : फरार माफिया अजीत शाही ने किया कोर्ट में सरेंडर, 25 हजार रुपए का था इनाम

संबंधित समाचार