बरेली: फूफा करता था छेड़छाड़, परेशान किशोरी ने पिया टॉयलेट क्लीनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला में फूफा की छेड़छाड़ से परेशान होकर एक किशोरी ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि उसके घर के पास फूफा रहता है। आरोप है कि फूफा गलत नियत रखता है। जब मां बाहर जाती है तो फूफा घर में आकर उसके और छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर आए दिन झगड़ा करता है। बुधवार रात विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और अपशब्द कहे। इसपर उसकी छोटी बहन डर गई और उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। गुरुवार को पुलिस किशोरी का हाल जानने पहुंचे तो वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। वह गले पर हाथ रखकर इशारा कर रही थी कि उसे बोलने में दिक्कत हो रही है। किशोरी की हालत गंभीर है।

ये भी पढे़ं- बरेली: पति दे रहा तलाक का नोटिस, बेटे से मिलने पर जमकर पीटा

 

संबंधित समाचार