प्रयागराज: दरोगा की शिकायत पर थानेदार लाइन हाजिर, एसआई निलंबित, जानें मामला
प्रयागराज/अमृत विचार। एक ही थाने में तैनात दरोगा और थानेदार के बीच चल रही रार की खबर का असर गुरुवार की रात को सामने आ गया। आखिरकार थानेदार और दरोगा के खिलाफ कमिश्नर रमित शर्मा ने कार्रवाई कर ही दी। इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर और एसआई को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि बुधवार के घूरपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार और एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह के बीच चल रहे विभागीय विवाद की खबर को अमृत विचार ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रयागराज कमिश्नर ने दोनों के खिलाफ जांच कराते हुए एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह को अनुशासनहीनता और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के खिलाफ की गई शिकायत में सच्चाई मिलने के बाद लाइन हाजिर कर दिया। घूरपुर थाने पर तैनात इंस्पेक्टर और दरोगा का यह विवाद काफी दिनों से चर्चा में था।
यह भी पढ़ें:-IAS Transfer: योगी सरकार ने बहराइच के जिलाधिकारी समते कई आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, देखें सूची...
