बस्ती: महिला पहलवानों के समर्थन में कई संगठनों मनाया विरोध दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों के समर्थन और यौन शोषण के आरोपी सांसद की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को विरोध दिवस मनाया। जिसमें अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सीटू, एटक, किसान सभा, जनौस तथा खेत मज़दूरों के संगठन शामिल रहे।

cats0-52

जनौस नेता शेषमणि और सीटू नेता सुनील दुबे ने बताया कि निर्णय के क्रम में जनपद में कार्यरत जिला इकाई सहित एटक के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्ग स्थित माकपा कार्यालय से जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। साथ ही पहलवानों के खिलाफ पुलिस की अभद्रता की सख्त निंदा करते हुए यौन शोषण के आरोपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई।

इस मौके पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की जिलाध्यक्ष वन्दना, सीटू नेता कामरेड केके तिवारी, एटक नेता कामरेड अशर्फीलाल, प्रधान अखिल कुमार यादव, सूर्य प्रकाश, राकेश गौड़, मुरारी, सत्यदेव, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, अनिल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई डिपो की रोडवेज बस ट्रक से भिड़ी, 15 जख्मी

 

संबंधित समाचार