प्रयागराज : 5 लाख के ईनामी अरमान ने बिहार के सासाराम जेल में किया था सरेंडर, उमेशपाल हत्याकांड का आरोपी है अरमान

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, प्रयागराज । उमेशपाल हत्याकांड में शामिल 5 लाख के इनामी शूटर अरमान बिहार जेल में सरेंडर करने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अरमान ने घटना के बाद बिहार की सासाराम जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हलांकि पुलिस अब अरमान के जेल से छूटने का इंतजार कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस 24 फरवरी को धूमनगंज इलाके में दिन दहाड़े बीच सड़क पर कृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश पाल की गोलियों से भून कर हत्याकर दी गयी थी। उस घटना में अरमान को सीसीटीवी फुटेज में पहचाना गया था। घटना के वक्त अरमान ने उमेशपाल को टारगेट बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। जिसके बाद से पुलिस और एसटीएफ अरमान की तलाश कर रही थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अरमान पर 5 लाख के ईनाम की घोषणा की गई। जिसके बाद अरमान ने खुद को सुरक्षित करने के लिए बिहार के सासाराम में एक पुराने मामले में कर दिया था।

पुलिस और एसटीएफ से बचने के लिए सरेंडर का मास्टर प्लान अरमान ने पहले से बना लिया था। पुलिस ने शूटर अरमान के मामले में चुप्पी साध रखी है। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस अरमान का कस्टडी रिमांड नहीं बनवाना चाहती है। माना जा रहा है कि जल्द ही मियाद पूरी होने के बाद अरमान जेल से बाहर आएगा। अरमान के जेल से छूटते ही पुलिस उसको गिरफ्तार कर बिहार सासाराम से प्रयागराज लायेगी।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : जलापूर्ति संकट पर निर्माण एजेंसी और जलकल के बीच विवाद, बात तू-तू मैं-मैं तक पहुँची

संबंधित समाचार