Jalaun Fire : हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गुमटी में लगी आग, हजारों रुपये का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गुमटी में लगी आग।

जालौन में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गुमटी में आग लग गई। आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

जालौन, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र के समीप पेड़ के नीचे रखी गुमटी में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से गुमटी में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। एक ग्राहक की बाइक पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई।

एट कोतवाली क्षेत्र में स्थित पीतांबरा गेस्ट हाउस के समीप पेड़ के नीचे एक गुमटी रखी हुई थी। बताया गया है कि इस गुमटी में बाइक सुधारने का कार्य किया जाता था। शुक्रवार दोपहर के समय एट से पिरोना जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूटा और उससे निकली चिंगारी से पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया और पास में रखी गुमटी को भी चपेट में ले लिया।  

घटना की सूचना विधुत कर्मियों व दमकल कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे विधुत कर्मियों ने तत्काल सप्लाई को बंद करवाया, और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  गुमटी में रखा  सामान जल गया। इसके अलावा एक कस्टमर की रखी हुई बाइक भी जलकर राख हो गई।

संबंधित समाचार