बरेली: सड़कों पर उतरी पुलिस, काटे चालान
बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचाव के लिए लोग मास्क लगाकर सड़क और बाजार में आएं, इसके लिए पुलिस बुधवार को सुबह से ही सड़कों पर उतर आई। पुलिस ने बिना मास्क लगाकर जा रहे लोगों के चालान काटे। उनको फटकार भी लगाई। दुकानों पर भी पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग बनवाई। जिले में कोरोना लगातार …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचाव के लिए लोग मास्क लगाकर सड़क और बाजार में आएं, इसके लिए पुलिस बुधवार को सुबह से ही सड़कों पर उतर आई। पुलिस ने बिना मास्क लगाकर जा रहे लोगों के चालान काटे। उनको फटकार भी लगाई। दुकानों पर भी पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग बनवाई।
जिले में कोरोना लगातार फैल रहा है। रोज सौ से अधिक मामले सामने आ रहे है। कई लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है। हाईकोर्ट इस बात से बेहद नाराज है। उसने सक्रंमण रोकने के लिए कठोर कार्रवाई उठाने की बात कहीं है। इसके बाद से पुलिस सख्त हो गई है और कोरोना से बचाव के नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
बुधवार को भी पुलिस सुबह से ही सड़कों पर उतर आई और चेकिंग अभियान चलाकर नियम न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके लिए भी पुलिस बाजारों में घूमती रही, जहां भीड़ दिखी उन दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
