मुरादाबाद: बाइक गाड़ी से टकराई, दंपति और मासूम समेत चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला अस्पताल में घायलों को कराया भर्ती

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी सफाई कर्मचारी पत्नी, साली और बेटी के साथ बाइक से नोएडा जा रहा था। तभी अचानक बाइक पीछे से गाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव दौलारी निवासी राजवीर सिंह (23) नोएडा अथॉरिटी में सफाई कर्मचारी है। वह परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर 49 बरोली में रहता है। राजवीर निजी काम से परिवार के साथ गांव आया था। वह शुक्रवार की दोपहर पत्नी निशा (22), बेटी नायरा (02) और साली रीतू (18) के साथ बाइक से नोएडा जा रहा था। 

तभी पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर सीएनजी पंप के पास आगे जा रही गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे राजवीर की बाइक पीछे से गाड़ी से जा टकराई। जिसमें बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

राहगीरों ने तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों की दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं चिकित्सक उनकी हालत में सुधार बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- इमरान खान के आवास पहुंची पाक पुलिस, तलाशी अभियान में जुटी

संबंधित समाचार