बरेली: कुत्ता भौंका तो चोरों ने तलवार से काट दी उसकी गर्दन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर इनायतखां में चोरों ने एक रात में चार घरों को निशाना बनाया। इसी बीच कुत्ते ने भौंकना शुरू किया तो चोरों ने तलवार से उसकी गर्दन काट दी। सुबह जब लोगों ने घरों और ऑफिस के ताले टूटे देखे तो हंगामा मच गया। चोर इससे …

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर इनायतखां में चोरों ने एक रात में चार घरों को निशाना बनाया। इसी बीच कुत्ते ने भौंकना शुरू किया तो चोरों ने तलवार से उसकी गर्दन काट दी। सुबह जब लोगों ने घरों और ऑफिस के ताले टूटे देखे तो हंगामा मच गया। चोर इससे पहले भी गांव के कई घरों और स्कूलों को निशाना बना चुके हैं।

फरीदापुर इनायतखां के प्रधान कमलेश पटेल ने बताया कि मंगलवार की रात चोर उनके गांव में घुस गए और उन्होंने परमानंद के घर के बाहर खड़े ट्रक की बैटरा और बैट्री चोरी कर ली। इसके बाद चोर मंदिर के पास बने जन सेवा केंद्र पहुंचे और वहां के ताले तोड़ दिए, लेकिन सेंटर लॉक लगा होने के कारण वह वहां चोरी न कर सके।

इसके बाद चोरों ने राकेश राठौर के ऑफिस के ताले तोड़कर वहां रखे कुर्सी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। साथ ही केशव के घर से दो हजार की नगदी और कीमती सामान चोरी करके ले गए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत बिथरी चैनपुर थाना पुलिस से की लेकिन पुलिस ने रात तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

संबंधित समाचार