मुरादाबाद : निकाय चुनाव में प्रशासन ने की मनमानी-नसीमुद्दीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 पार्टी के विजयी पार्षदों के सम्मान समारोह में शामिल हुए कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पश्चिमी,  मतगणना में धांधली को लेकर महापौर प्रत्याशी ने न्यायालय का खटखटाया दरवाजा 

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव में जीते कांग्रेस के पार्षदों के सम्मान समारोह में शामिल हुए प्रांतीय अध्यक्ष पश्चिमी प्रांत नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रशासन पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार के दबाव में मतदान से लेकर मतगणना तक धांधली कराई गई। वहीं, महापौर प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर प्रशासनिक मनमानी का विरोध जताते हुए न्याय की गुहार लगाई।

शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रामगंगा विहार स्थित एक बैंक्वेट हाल में नगर निगम में पार्टी के नव निर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि मतगणना में धांधली कर भाजपा के प्रत्याशी को जिताया गया। उन्होंने पार्टी पर कम वार्डों में पार्षद प्रत्याशी उतारने पर अफसोस जाहिर किया।

उन्होंने कांग्रेस के नव निर्वाचित 22 पार्षदों को सम्मानित किया। समारोह में पार्षदों के साथ नगर पंचायत ढकिया के नव निर्वाचित चेयरमैन मुजम्मिल हुसैन को मुख्य अतिथि के अलावा डॉ. संजीव शर्मा प्रदेश महासचिव व सुखराज सिंह प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी असलम खुर्शीद आदि ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में कई महिला पार्षदों के स्थान पर उनके पतियों को कार्यक्रम सम्मानित किया। इस दौरान असद मौलाई, हाजी सलीम अख्तर, महापौर प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी, मोहम्मद शमी, शिवराज सिंह गुर्जर, राजकमल गुप्ता, मो. शदान, विजय मिश्रा, जईम चौधरी, हाजी अतीक सैफी, फूल कुंवर, राहत खान सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
ये हुए सम्मानित

सम्मानित होने वालों में वार्ड 54 से अनुभव मेहरोत्रा, वार्ड 10 से सरोज देवी, वार्ड 27 से नुसरत जहां, वार्ड 35 मोहसिन अहमद, 40 से परवेज़ इस्लाम, 41 से परवेज, 42 से जैनब, 46 से राशिद हसन, 49 से नईम अहमद, 50 से शकील अहमद, 51 से निगार फईम, 52 से परवीन, 56 से शमशेर अली, 59 से साजिया मदनी, 62 से नदीमुद्दीन, 63 से ईरम नाज़, 64 से जुनैद , 65 से कमर सलीम, 66 से मौअज्जम, 68 से नदीम, 69 से रूबी परवीन, वार्ड 70 से शहाना परवीन, 38 से नफीस जहां और नगर पंचायत ढकिया से मुजम्मिल हुसैन शामिल रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादबाद : मुजफ्फरनगर हाई-वे पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

 

संबंधित समाचार