मुरादाबाद : महापौर विनोद अग्रवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रतिष्ठापरक लड़ाई में तीसरी बार महापौर बने विनोद अग्रवाल ने शुक्रवार को राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के विकास और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के मुद्दे पर अपनी योजना की चर्चा की। जबकि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के मुरादाबाद आने और मतदाताओं से तीसरे इंजन की सरकार के लिए सहयोग की अपील के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

दूरभाष पर अमृत विचार से बातचीत में महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई बैठक में शामिल होने आया था। इसके पहले मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की। उन्हें महानगर की जनता की ओर से पुष्प गुच्छ दिया। उन्हें महानगर को सुंदर, साफ और व्यवस्थित बनाने के लिए जारी परियोजनाओं की जानकारी दी।

इसके अलावा अन्य विषयों पर उनका ध्यान खींचा। निर्यात नगरी को और सुसज्जित करने और महानगरी सेवाओं के विविधीकरण के लिए मुख्यमंत्री से विशेष अनुग्रह की अपेक्षा की। बहुत शानदार मुलाकात से मन प्रसन्न है। अब और ऊर्जा के साथ शहर के समग्र विकास और महानगर की जरूरी सेवाओं को लागू कराने का प्रयास होगा।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : सर्किट हाउस की बदलेगी रंगत, कमरों में लगेंगे एसी व टीवी

संबंधित समाचार