Allahabad University के हालैंड हॉल Hostel को पुलिस ने कराया खाली, कई छात्रनेता Arrest - देखें Video
प्रयागराज, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले इलाहाबाद विश्विद्यालय के हालैंड हॉल छात्रावास को भरी पुलिस बल की मौजूदगी में खाली करा लिया गया है। शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर छात्रावास खाली कराने पहुंची पुलिस के साथ छात्रों की जोरदार बहस हुई। इस बीच पुलिस प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल में अवैध तरीके से रह रहे छात्रों की गिरफ्तारी कर कमरे खाली कराए गए हैं।
विश्विद्यालय प्रशासन के मुताबिक हॉलैंड हॉल छात्रावास में पिछले कई सालों से अवैध तरीके से रह रहे छात्रों ने कमरों को कब्जा कर रखा था। जिसको शनिवार को कोर्ट के आदेश के बाद खाली करवा दिया गया है। हालांकि छात्रों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर उनको हटा दिया।
Allahabad University के हालैंड हॉल Hostel को पुलिस ने कराया खाली, कई छात्रनेता Arrest - देखें Video pic.twitter.com/TGSsMsjIhF
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 20, 2023
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 20, 2023
ये भी पढ़ें -रायबरेली : जिला अस्पताल कालोनी में अवैध रूप से रह रहे दर्जनों परिवार, सीएमएस ने डीएम से मांगी मदद
