रायबरेली : जिला अस्पताल कालोनी में अवैध रूप से रह रहे दर्जनों परिवार, सीएमएस ने डीएम से मांगी मदद
रायबरेली , अमृत विचार। जिला अस्पताल परिसर में बने स्वास्थ्य कर्मचारियों के सरकारी आवास में दर्जनों परिवार अवैध रूप से वर्षों से रह रहे है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद यह लोग आवास नहीं खाली कर रहे हैं। जिस पर अब सीएमएस ने जिलाधिकारी से प्रशासनिक मदद की गुहार लगाई है ,जिससे अवैध रूप से रह रहे लोगों को जबरन आवास से बाहर किया जा सके।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने 28 ऐसे लोगों को चिन्हित किया है जो वर्षों पहले सरकारी सेवा से मुक्त होने के बावजूद अवैध तरीके से आवास पर कब्जा किए हुए हैं। राना बेनी माधव सिंह जिला अस्पताल में वर्षों से रिटायर होने के बाद भी कई कर्मचारी कॉलोनियों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखे हैं। जिनको कई बार विभाग द्वारा कॉलोनी खाली करने के लिए कहा गया। लेकिन अब तक खाली नहीं किए हैं। इसी को लेकर शनिवार को सीएमएस ने बयान जारी किया है। जिसमे कहा गया है कि राणा बेनी माधव सिंह चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बनाई गई कॉलोनियों में कई रिटायर्ड कर्मचारी हैं, जो अभी तक कानूनी खाली नहीं किए हैं और उन पर कब्जा कर रखे हैं। जिसकी वजह से नए कर्मचारियों को आवाज की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महेंद्र मौर्य ने बताया कि लगभग 28 लोग चिन्हित किए जा चुके हैं, जो काफी समय से रिटायर हैं और सरकारी सामानों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसको लेकर डीएम को भी एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। साथ में शासन को भी सौंपा गया है। अगर जल्द से जल्द खाली नहीं किया तो आवश्यक बल का प्रयोग करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें -बहराइच : शैक्षिक भ्रमण के लिए लखनऊ रवाना हुआ छात्रों का दल
