अचानक सभी कार्यक्रम छोड़ अपनी ताई के अंतिम संस्कार में सैफई पहुंचे अखिलेश यादव
सैफई/ इटावा, अमृत विचार l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई व पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी श्रीमती सुमंद्रा देवी (95 वर्षीय) का शनिवार तड़के 3 बजे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी,परिजनों ने उन्हें पिछले एक सप्ताह से विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था। ये सूचना मिलने के बाद अखिलेश यादव गोरखपुर और बलिया के अपने दौरे समेत कई कार्यक्रमों को स्थगित कर फ़ौरन सैफई पहुंचे।
.jpg)
सुमंद्रा देवी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह यादव की धर्मपत्नी थीं और सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की माता जी थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही इटावा और आसपास के जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
सुबह सपा मुखिया के आवास के अंदर बने मीटिंग हॉल में उनका शव रखा गया। तब तक परिसर खचाखच भर गया था। परिवार में हुए इस निधन पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राजपाल यादव,अभयराम सिंह यादव,सांसद डिंपल यादव,पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव समेत परिवार के सदस्य शोकाकुल दिखे। सभी ने सुमंद्रा देवी को पुष्प अर्पित किए। उनका अंतिम संस्कार सैफई महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर किया गया। सुमंद्रा देवी के नाती एवं मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
.jpg)
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, डॉक्टर अजय सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव,पूर्व विधायक हरिओम,पूर्व एमएलसी अरविंद यादव,प्रदीप आढ़तिया,चंदगीराम यादव प्रधान, राजवीर सिंह यादव ठेकेदार नगला तेज,भारत सिंह खदरी,रामबाबू यादव प्रधान,रामफल बाल्मीक प्रधान, कुलदीप मोटर्स के एमडी तरन पाल सिंह,पप्पन सिंधी इटावा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - दुस्साहस: फिरोजाबाद में दिन दहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
