अमेठी: खाई में गिरी कार, युवक की मौत, तीन अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

जगदीशपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद अकील (22) और तीन अन्य लोगों को ले जा रही कार विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे मौजूद पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। 

कुमार ने कहा कि हादसे में मोहम्मद अकील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: हमारे यहां 1500 में बदले जाते हैं दो हजार के नोट! RBI के फैसले के बाद Social Media पर चल रहे व्यंग्य 

संबंधित समाचार