हमीरपुर : एकतरफा प्यार में पागल युवक ने चाकू से खुद को किया घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुरारा/ हमीरपुर , अमृत विचार। थानाक्षेत्र के कंडौर गांव में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने अपने शरीर में चाकू से वारकर गंभीर रूप से खुद को घायल कर लिया। ग्रामीणों ने यूपी 112 को सूचना देकर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

कंडौर गांव निवासी विजय कुमार (24) पुत्र लाखन ने शुक्रवार की रात एकतरफा प्यार में पड़कर शराब के नशे में अपने गर्दन व कलाई में चाकू से वार कर अपने आप को गंभीर रूप से घायल कर लिया। तभी ग्रामीणों ने यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉ. अनिल कुशवाहा ने बताया कि युवक ने अपनी गर्दन व हाथ की कलाई में चाकू से वार किए थे जिससे वह घायल हो गया था युवक एक रिश्तेदार से एक तरफा प्यार करता है। वहीं उपनिरीक्षक विनेश गौतम ने बताया कि युवक शराब के नशे में था।


ये भी पढ़ें -गर्रा नदी हादसा : मंत्री रजनी तिवारी ने पोंछे पीड़ितों के आंसू , डूबने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को दी सहायता राशि

संबंधित समाचार