गर्रा नदी हादसा : मंत्री रजनी तिवारी ने पोंछे पीड़ितों के आंसू , डूबने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को दी सहायता राशि
पाली/ हरदोई, अमृत विचार। भागवत कथा के दौरान कलश भरने के दौरान दो श्रद्धालुओं की गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार को प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने दोनों श्रद्धालुओं के आश्रितों के आंसू पोंछते हुए उन्हें 4-4 लाख रुपये की चेक सौंपीं।
बताते चलें कि पाली थाने के कछिलिया गांव में भागवत कथा चल रही थी। जहां गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु कछिलिया और बैजूपुर के बीच गर्रा नदी के किनारे पहुंच कर कलश भर रहे थे। इसी बीच चार श्रद्धालु नदी में डूब गए। जिसमें से दो श्रद्धालुओं को किसी तरह बचा लिया गया, जबकि विश्वास पुत्र रघुराज और शुभम पुत्र रामरतन पानी के बह गए थे। उन दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया। शुक्रवार को दूसरे दिन दोनों शवों को बरामद किया गया।
शनिवार को प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी कछिलिया पहुंची। जहां उन्होंने विश्वास और शुभम के आश्रितों को सरकार की तरफ आर्थिक सहायता की 4-4 लाख रुपये की चेक सौंपते हुए उनके आंसू पोंछे, साथ ही सरकार की तरफ से आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें -कांग्रेस ने कर्नाटक की नई सरकार में दलितों, मुसलमानों की उपेक्षा की : मायावती
