बरेली: मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली: सीबीगंज क्षेत्र के काशीराम नगर कॉलोनी निवासी राजू 32 ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि आज सुबह राजू का दोस्त पंकज उसे काम पर ले जाने के लिए बुलाने आया। उसका कमरा बंद था बहुत देर तक आवाज देने के बाद भी जब वह नहीं आया तो आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें - बरेली: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर देखा तो राजू फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा से करीब एक माह से विवाद चल रहा था और पूजा अपने मायके में रह रही थी। मानसिक तनाव के चलते राजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - बरेली: नहर की जमीन पर कॉलोनी बनाने वाले सोबती भाइयों पर अफसर मेहरबान

संबंधित समाचार